फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेसर नियुक्त नहीं किए तो कॉलेज में जड़ देंगे ताला

विज्ञापन
नाहन कॉलेज में प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करता छात्र नेता। - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में शनिवार को एबीवीपी और बीकॉम फैकल्टी के विद्यार्थियों ने अव्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर छात्र कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रबंधन को भी जमकर कोसा। प्रदर्शन के दौरान छात्र वक्ताओं ने कहा कि जब से कॉलेज में दाखिले हुए हैं, कॉमर्स संकाय के छात्रों को एक भी प्रोफेसर के दर्शन नहीं हुए हैं। बीकॉम संकाय में प्रोफेसरों के खाली पदों से छात्रों की पढ़ाई पर प्रभावित हो रही है। हर रोज छात्र कॉलेज में पढ़ाई के लिए पहुंचते हैं लेकिन उन्हें पढ़ाने वाला कोई नहीं है। रोजाना छात्र कॉलेज के चक्कर काटकर वापस लौट रहे हैं। यही नहीं, कॉलेज में पेयजल की समस्या भी चल रही है। कॉलेज प्रबंधन पानी की किल्लत को दूर करने के लिए भी कोई समाधान नहीं उठा रहा है। एबीवीपी के जिला संयोजक तनुज शर्मा ने कहा कि यदि सोमवार तक कॉलेज में बीकॉम संकाय में प्रोफेसरों की तैनाती नहीं की गई तो 24 घंटे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। भूख हड़ताल की जाएगी। यदि फिर भी व्यवस्था नहीं सुधरी तो 26 जुलाई को कॉलेज में ताला जड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कॉलेज में पीने के पानी की तक सुविधा नहीं है। छात्र पीने का पानी बोतल में भरकर ला रहे हैं। इस तरह की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छात्र कार्यकर्ताओं ने कहा कि कॉलेज शुरू हुए दो माह का समय हो गया है। एक माह से कक्षाएं जारी हैं लेकिन बीकॉम संकाय में प्रोफेसर ही तैनात नहीं हैं। यदि प्रबंधन को इसके बारे में पूछा जाता है तो प्रबंधन सेल्फ स्टडी की बात करता है। यदि सेल्फ स्टडी ही छात्रों को करनी है तो कॉलेज में छात्र दाखिला क्यों लेंगे? छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन और सरकार से मांग की है कि जल्द कॉलेज में बीकॉम संकाय में प्रोफेसरों की तैनाती की जाए। इस अवसर पर एबीवीपी की नाहन इकाई के सहसचिव प्रदीप, उपाध्यक्ष सचिन के अलावा बीकॉम के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें