गोविंदघाट बैरियर पर अवैध कैप्सूल समेत 1 गिरफ्तार
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा पुलिस और सुरक्षा शाखा टीम ने गोविंदघाट बैरियर पर नाका लगाया था। इस दौरान अवैध रुप से नशीले कैप्सूल समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। संयुक्त टीम ने मंगलवार को उत्तराखंड-हिमाचल बैरियर गोविंदघाट पर नाका लगाया था। इस दौरान संदेह होने पर पांवटा देवीनगर के वार्ड-10 निवासी परविंद्र सिंह (42) पुत्र सुंदर सिंह को जांच के लिए कहा गया। तलाशी लेने पर आरोपी से 432 कैप्सूल बरामद हुए। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है।
-----------
सुरेश तोमर