अशोक को सौंपी अध्यक्ष पद की कमान
सराहां (सिरमौर)। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ सराहां इकाई के चुनाव में अशोक नेहरू को सर्वसम्मति से सराहां इकाई का प्रधान चुना गया। इसके अलावा अनिल गौतम, रमेश भारद्वाज, प्रेमपाल और धनी सिंह को जिला कार्यकारिणी के लिए सर्वसम्मति से चुना गया। चुनाव प्रभारी जसवंत सिंह, राजेंद्र सिंह बब्बी और आकाश बिश्नोई की अध्यक्षता में संपन्न हुए चुनाव में चतर सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान, आशीष गौतम को महासचिव, खेम सिंह को वित्त सचिव चुना गया। इसके अलावा विजय ठाकुर, कृष्णदत्त, नीलम शर्मा और किशन स्वरूप को उपप्रधान, जबकि विजेंद्र सिंह को अतिरिक्त महासचिव चुना गया। मोहनचंद पुंडीर को प्रेस सचिव, बलवंत सिंह को कार्यालय सचिव और हरनाम सिंह को मुख्य सलाहकार बनाया गया। इस अवसर पर रमेश भारद्वाज, अनिल गौतम, प्रेमपाल सिंह, मनमोहन सिंह, हरीश शर्मा, विजयपाल सिंह, शंभूनाथ, ओम दत्त, नरवीर शर्मा और नरेश परमार आदि कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।