पांवटा साहिब (सिरमौर)। भाजपा अल्पसंख्यक पांवटा मंडल अध्यक्ष नसीम नाज ने जान से मारने की धमकियां देने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि गांव में धार्मिक भवन का कार्य चल रहा है। इसके लिए प्रदेश वक्फ बोर्ड की तरफ से करीब 50 हजार की सहायता का चेक शिमला से भेजा गया। इसी बात को लेकर समुदाय के ही एक व्यक्ति ने नाराजगी जताई। अब नसीम नाज को जान से मारने की धमकी मिल रही है। नसीम नाज के चाचा मोहम्मद इकबाल ने कहा कि नसीम दिल की बीमारी से ग्रस्त है। दस अक्तूबर को ही पीजीआई सेक्टर-12 हार्ट सेंटर में ऑपरेशन हुआ। परिजनों का कहना है कि इन धमकियों से यदि बेटे को कुछ हुआ तो इसके लिए धमकाने वाला शख्स जिम्मेदार होगा। नसीम नाज की मंगलवार को सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल हुई है, जिसमें जान का खतरा होने का आरोप लगाया है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि लिखित कोई शिकायत नहीं पहुंची है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।