नाहन में पुलिस की मौजूदगी में हुआ फंदा लगाने वाले कैदी का अंतिम संस्कार।
- फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
नाहन (सिरमौर)। करीब आठ दिन बाद नाहन पुलिस, जेल स्टाफ और नगर परिषद के कर्मचारियों ने नाहन जेल में मृतक कैदी का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस मृतक के परिजनों के आने का इंतजार कर रही थी लेकिन, परिजनों के न आने पर शनिवार को सदर पुलिस थाना नाहन के एसएचओ विजय कुमार, जेल स्टाफ और नप कर्मियों ने मृतक कैदी अर्जुन सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया। कैदी का शव पोस्टमार्टम गृह में सुरक्षित रखा गया था। नाहन जेल में हत्या के जुर्म में सजा काट रहे अर्जुन सिंह ने बैरक के भीतर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।