फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने बेहद ही गुपचुप ढंग से फूंका मोदी का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने गुपचुप ढंग से फूंका मोदी का पुतला
विज्ञापन

नाहन में प्रधानमंत्री के खिलाफ कांग्रेस ने बोला हल्ला
राफेल डील रक्षा सौदा जनता से बड़ा घोटाला : सोलंकी
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान नाहन में पुलिस की पुतला छीनने की रणनीति काम नहीं आई। कांग्रेस और युकां कार्यकर्ताओं ने बेहद गुपचुप ढंग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जला दिया। जब तक पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रणनीति को जान पाती, तब तक कार्यकर्ता पुतला जला चुके थे। कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाने के लिए कोई और स्थान नहीं बल्कि कांग्रेस भवन के रास्ते को ही चुना था। जैसे ही कार्यकर्ता रैली निकालने के लिए कांग्रेस भवन से बाहर निकले, तुरंत गेट के समीप ही रास्ते में पुतला जला दिया। पुलिस को पुतले से धुआं उठने के बाद ही इसका पता चल पाया। वीरवार को जिला कांग्रेस कमेटी सिरमौर ने जिलाध्यक्ष अजय सोलंकी की अगुवाई में राफेल विमान डील घोटाले को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। रैली कांग्रेस भवन नाहन से शुरू होकर उपायुक्त कार्यालय पहुंची। यहां उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा गया। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विरोध में जमकर नारेबाजी की। अजय सोलंकी ने कहा कि राफेल डील में बड़ा घोटाला हुआ है। उन्होंने सवाल किया कि 570 करोड़ का विमान 1570 करोड़ में क्यों खरीदा गया है? देश के पीएम मोदी इस मुद्दे पर मौन हैं। इसका जवाब प्रधानमंत्री के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि राफेल डील रक्षा सौदा घोटाले से मोदी ने देश की जनता को धोखा दिया है। अजय सोलंकी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि राफेल डील घोटाले में मोदी चौकीदार नहीं, बल्कि भागीदार हैं। मोदी देश की जनता के प्रति अपने जवाबदेही से भाग नहीं सकते हैं और कांग्रेस पार्टी राफेल डील घोटाले को आम जनता के बीच ले जाएगी और पोल खोलेगी। सोलंकी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार में देश में लोगों को सामाजिक और धार्मिक आधार पर बांटने का माहौल फैलाकर राफेल घोटाले से ध्यान हटाया जा रहा है लेकिन कांग्रेस पार्टी इस घोटाले को लेकर जन जागरण अभियान छेड़ेगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अनूप ठाकुर, ओबीसी सेल के जिला संयोजक ज्ञान चंद, गुरुदयाल सिंह पंवार, जबर सिंह, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव ओपी ठाकुर, सोहन राजपूत, उपमा धीमान, शौकीन फातिमा, स्नेहलता, राकेश गर्ग, हरप्रीत कौर, बलराज कश्यप, प्रकाश ठाकुर, सुनीता शर्मा, शमशाद बेगम, चंदबीबी, संग्राम सिंह, कपिल शंक्वान, धनवीर, विपुल शर्मा, मुन्नाखान, मनीराम पुंडीर सहित महिपत सोलंकी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें