बौंडर गांव की शोपीस बनी पानी टंकी
- फोटो : amar ujala
नाहन (सिरमौर)। नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सलानी कटोला पंचायत के कटोला गांव में रविवार को गौड़ क्लब कटोला ने सफाई अभियान चलाया। इसके चलते क्षेत्र के क्लब से जुड़े आधा दर्जन युवाओं ने प्राकृतिक जल स्रोतों की गहनता से सफाई की। सफाई कार्य में जुटे संदीप गौड़, दीपक, जतिन, नितिन, चेतन, अनु, गगन व हैप्पी ने गांव के बीचों बीच बनी सार्वजनिक पानी की टंकी की सफाई की। युवाओं ने उसमें जमी काई को भी खुरच कर बाहर निकाला। टंकी के पास बनी नाली जो कि कचरा आने से जम गई थी उसे भी साफ किया। युवाओं ने नाली में जमे कचरे को बाहर निकाला और उचित स्थान पर ठिकाने लगाया। इसके अलावा पशुओं के पेयजल स्रोत की भी सही ढंग से सफाई की।