फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी की सड़क पर चहलीकदमी, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल-हरियाणा एनएच-73 पर जंगली हाथियों ने कलेसर के समीप करीब एक घंटे तक जाम लगा दिया। वाहनों को काफी देर तक सड़क किनारे दो हाथियों के जाने का इंतजार करना पड़ा। इस स्थल से सड़क पार करते हुए भय का माहौल बना रहा। राजाजी नेशनल पार्क से पहुंचे हाथी परेशानी का सबब बन रहे हैं। पांवटा और हरियाणा निवासी वीरेंद्र कुमार, इरफान मलिक, रमेश तोमर, अतर सिंह और सोहन राजपूत ने बताया कि पांवटा से हरियाणा खिजराबाद मार्ग पर कलेसर के समीप दो हाथी एनएच-73 पर आ धमके। इससे करीब एक घंटे तक सड़क के दोनों तरफ जाम लगा रहा। सबसे दिक्कत राहगीर, छोटे वाहन चालक और कार चालकों को हो रही है। काफी समय तक दोनों हाथी सड़क के आसपास की टहलते रहे। इसमें एक छोटा हाथी भी शामिल था। वाहन चालक हाथी की तरफ जाने से वाहन चालक कतराते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें