फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 को बद्रीपुर मेबं सामुहिक ओंकार महायज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। कुरड़ी वाले महाराज और जय ओंकार यज्ञ समिति पांवटा के सौजन्य से सामूहिक ओंकार महायज्ञ और भंडारे का पांवटा में आयोजन किया जाएगा। 27 अप्रैल को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जय ओंकार सेवा समिति पांवटा साहिब के आयोजक सदस्यों संजय शर्मा, भूपेंद्र धीमान, राजेश शर्मा, गिरिराज गुप्ता, अजय शर्मा और नीरज उधवानी ने बताया कि 27 अप्रैल को सुबह 9 बजे से रामलीला मैदान बद्रीपुर में महोत्सव स्थल पर सामूहिक ओंकार महायज्ञ और भंडारा होगा। महायज्ञ का शुभारंभ सुबह 9 बजे ज्योति प्रज्वलित करके होगा। सुबह 9.15 बजे गणेश पूजन और महायज्ञ का शुभारंभ 12.15 बजे महायज्ञ पूर्णाहुति और महाआरती होगी। दोपहर 12.30 बजे सद्गुरु प्रवचन एवं दर्शन होंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे कन्या पूजन के बाद भंडारा लगाया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्यों नीरज और संजय शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में शांति, आपसी सौहार्द और सुख समृद्धि के लिए सामूहिक ओंकार महायज्ञ का क्षेत्र में आयोजन होता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें