फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ जंग लड़ेंगे युवा-महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। उपमंडल मुख्यालय शिलाई के युवा और महिलाएं इलाके में फैल रहे नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ेंगे। इसके लिए बुधवार को शिलाई में नशे के खिलाफ जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें युवा संघर्ष समिति के साथ क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महिला मंडलों की महिलाएं हिस्सा लेंगी। इस दौरान युवा और महिलाएं न केवल नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करेंगी, बल्कि नशा बेचने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठाई जाएगी। युवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवेंद्र तोमर ने बताया कि इससे पहले भी महिलाओं और युवाओं ने समाज में फैल रहे नशे के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया गया था लेकिन, प्रशासन और पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और न ही नशे के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई होती दिख रही है। शिलाई बाजार में परचून की दुकानों, खोखों और नाई की दुकानों, ढाबों में नशीले पदार्थों भांग, शराब समेत अन्य नशे की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। इसमें युवा वर्ग बुरी तरह नशे की चपेट में है। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि यदि पुलिस और प्रशासन ने इसे फिर भी गंभीरता से नहीं लिया तो शिलाई की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। बुधवार को होने वाली रैली में शिलाई, नाया, ग्वाली और बांदली पंचायतों के महिला मंडलों की महिलाएं और युवक नशे के खिलाफ जंग लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें