फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा को अमान्य करार देने पर भड़के निजी कंप्यूटर शिक्षण संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। प्रदेश भर के निजी कंप्यूटर शिक्षण संस्थानों के संचालकों की बैठक विश्रामगृह में हुई। बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा निजी कंप्यूटर शिक्षण संस्थानों के डिप्लोमा को अमान्य करार देने का मुद्दा गरमाया रहा। सभी ने एकमत से भाजपा सरकार के इस फैसले पर सख्त आपत्ति जाहिर की। इस फैसले के खिलाफ सभी ने एक मत से हिमाचल प्रदेश तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण संघ का गठन किया। इसमें सिरमौर जिला के नाहन निवासी प्रकाश चंद बसंल को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। कांगड़ा के कालीदास राम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मंडी के यदोपति सिंह को महासचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई। जबकि मंडी के गुमान सिंह को उपाध्यक्ष, बिलासपुर के अमृत लाल शर्मा को सचिव, मंडी की कुमारी तारा ठाकुर को कोषाध्यक्ष, सोलन की आकांक्षा को सह-कोषाध्यक्ष, कुल्लू के मोहन लाल को मुख्य सलाहकार, बिलासपुर के कृष्ण ठाकुर व हमीरपुर के इंद्रजीत को सह-सलाहकार, पांवटा के सुरेश चौहान को मुख्य प्रवक्ता, राखी को प्रवक्ता, मंडी के केवल कुमार को मीडिया प्रभारी, शिमला की बबीता शर्मा, ऊना के सर्वजीत सिंह, किन्नौर के कुलदीप महत्ता को सह-मीडिया प्रभारी, कुल्लू के लोत राम ठाकुर को मुख्य संयोजक, मंडी के जितेंद्र शर्मा, कांगड़ा के सन्नी कुमार, मंडी के गौरव शर्मा को सह-संयोजक, नाहन के पंकज जसवाल को प्रेस सचिव, मंडी के दिनेश ठाकुर को सह संयोजक, मंडी के नारायण ठाकुर को कार्यालय सचिव, नाहन के विनीश राणा को कार्यालय सचिव, कुल्लू के नंदलाल ठाकुर को सह-संयोजक चुना गया। इसके उपरांत प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शिमला में आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। प्रकाश चंद बंसल ने कहा कि बैठक में सभी जिलों के अध्यक्ष, सचिव भाग लेंगे। बैठक के बाद मांगपत्र को लेकर मुख्यमंत्री से भेंट की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें