फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढांक में गिरकर नेपाली लड़के की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली डिंगर-किन्नर पंचायत में नेपाली मूल के एक लड़के की ढांक में गिरने से मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक नेपाल के जिला सरलाई का हरिओल निवासी संघर्ष गिरी पुत्र खेमराज डिंगर किन्नर पंचायत के डिंगर गांव में एक व्यक्ति की जमीन में काम करता था। बीते दिन गांव के समीप एक जंगल से गुजरते समय पांव फिसलने वह गहरी खाई में जा गिरा। इसके बाद घायल को सिविल अस्पताल सराहां लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए मृतक का शव मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की पुष्टि पच्छाद पुलिस थाना के प्रभारी बीरू अहमद ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें