फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो पार्किंग जोन में कटा पुलिस कर्मी के वाहन का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरों को नसीहत देने वाले खुद उड़ा रहे नियमों की धज्जियां
विज्ञापन

पुलिस कर्मचारी ने नो पार्किंग में खड़ी कर दी कार, चालान पर झाड़ा रौब
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। नो पार्किंग जोन में एक पुलिस कर्मी को अपना निजी वाहन खड़ा करना महंगा पड़ गया। हालांकि, पुलिस कर्मी ने थोड़े समय में वापस आकर कार ले जाने की बात कही थी, लेकिन मीडिया कर्मियों की ओर से नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन की फोटो खींचते ही यातायात पुलिस भी हरकत में आ गई। लिहाजा, यातायात पुलिस को अपने ही विभाग के पुलिस कर्मी का चालान करना पड़ा। दरअसल, कोऑपरेटिव बैंक के साथ नो पार्किंग जोन में एक पुलिस कर्मी अपना निजी वाहन खड़ा कर कहीं चला गया। यही नहीं, पुलिस कर्मी ने यातायात में तैनात एक अन्य कर्मी की गाड़ी की देखभाल के लिए ड्यूटी लगाई। काफी समय तक जब पुलिस कर्मी अपनी गाड़ी लेने वापस नहीं पहुंचा तो मीडिया कर्मियों ने इस गाड़ी की फोटो अपने कैमरे में कैद कर ली। बस इतना देखते ही यातायात पुलिस भी सतर्क हो गई। पुलिस ने नियम के अनुसार वाहन का चालान काट दिया। चालान काटने के बाद जब पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचा तो मीडिया कर्मियों से भी दुर्व्यवहार करने लगा। साथ लगती यातायात पुलिस की गुमटी के भीतर ही पुलिस कर्मी यातायात पुलिस और मीडिया कर्मियों पर भी रौब जमाने लगा। हैरत की बात है कि नो पार्किंग जोन में किसी भी अन्य वाहन को खड़ा करने की अनुमति नहीं है। ऐसा नहीं कि प्रतिबंधित क्षेत्र में खड़ा किए वाहन की जानकारी यातायात पुलिस को नहीं थी। सारी जानकारी के बाद भी यातायात कर्मी ने गाड़ी प्रतिबंधित क्षेत्र में खड़ा करने से इनकार नहीं किया। जब मामला मीडिया के समक्ष पहुंचा तो यातायात पुलिस को अपने ही विभाग के कर्मी के वाहन का चालान काटना पड़ा। हैरानी की बात यह भी है कि इस नो पार्किंग जोन के बिलकुल साथ पुलिस की गुमटी है। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किए गए पुलिस और होमगार्ड के कर्मी भी पहले चालान से बचते रहे। वाहन पुलिस कर्मी का होने की वजह से किसी भी यातायात कर्मी ने उसे रोकने की जहमत नहीं उठाई। बहरहाल, प्रतिबंधित क्षेत्र में यातायात पुलिस ने चालान काट डाला। यह बात पुलिस कर्मी को भी गवारा नहीं गुजरी। यातायात प्रभारी लेखराज ने बताया कि नियम सभी के लिए एक जैसे हैं। प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन खड़ा करने पर उन्होंने चालान काटा है। यातायात जाम की स्थिति से निपटने के लिए इस क्षेत्र में वाहन खड़ा करने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें