फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ रुपये प्रति किलोमीटर बढ़ा ट्रक भाढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ रुपये प्रति किलोमीटर बढ़ा ट्रक भाड़ा
विज्ञापन

चैंबर ऑफ कॉमर्स और सिरमौर ट्रक यूनियन की बैठक में लिया फैसला
आज से लागू हो जाएगी बढ़े हुए किराये की दरें
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने किराये की दर में बढ़ोतरी कर दी है। चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पांवटा इकाई और सिरमौर ट्रक यूनियन की संयुक्त बैठक में किराया बढ़ोतरी को लेकर मंथन हुआ। डीजल व पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी के बाद किराया बढ़ोतरी की दर पर बैठक के बाद फैसला हुआ। 7 सितंबर से 1.50 रुपये प्रति किलोमीटर किराया बढ़ोतरी होगी। वीरवार को दोनों पक्षों की बीच संयुक्त बैठक हुई। इसमें चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा इकाई अध्यक्ष सतीश गोयल, बीडी त्यागी तथा सिरमौर ट्रक यूनियन की तरफ से प्रधान बलजीत सिंह नागरा और उप प्रधान जसमेर सिंह भूरा शामिल हुए। ट्रक यूनियन ने नई दरें शुक्रवार से तत्काल प्रभाव से लागू करने की बात कही। डीजल-पेट्रोल की कीमतें रोजाना आधार पर तय हो रही हैं। ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि डीजल के दाम काफी ज्यादा बढ़ चुके हैं। इसलिए तय शर्तों के मुताबिक मालभाड़े की दरों में इजाफा हो। अगर दाम घटते हैं तो कटौती भी की जाती रही है। बैठक में सिरमौर ट्रक यूनियन ने डीजल की कीमतों की समीक्षा करके डेढ़ रुपये प्रति किलोमीटर किराया बढ़ोतरी की बात रखी। दोनों पक्षों के बीच तय शर्तों के मुताबिक शुक्रवार से ट्रक ऑपरेटरों को डेढ़ रुपये प्रति किलोमीटर किराया बढ़ोतरी होगी। हिप्र चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पांवटा अध्यक्ष सतीश गोयल तथा सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन प्रधान बलजीत सिंह नागरा ने यह जानकारी दी है।
बाक्स...
स्टेशन का नाम पांवटा से मालभाड़े में संभावित बढ़ोतरी
1. दिल्ली 450
2. मुंबई 2700
3. इंदौर 1800
4. पटना 2100
5. कोलकाता 2700
6. चंडीगढ़ 180
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें