फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति ने फंदा लगा कर दे दी जान

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा उपमंडल के तहत धारटीधार के बागना में एक व्यक्ति ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। मृतक के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार धारटीधार के बागना गांव में मंगलवार सुबह के समय कुलदीप सिंह (40) पुत्र सुखदेव सिंह अपने कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों ने उसे नीचे उतार कर सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया। पांवटा सिविल अस्पताल में डॉ. वीके राघव ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। माजरा पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पुलिस को मृतक के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों से भी व्यक्ति के किसी तरह की परेशान होने का पता नहीं चला है। फिलहाल पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा लिया है। जांच टीम व्यक्ति के आत्महत्या जैसे कदम उठाने के कारण का पता लगाने में जुटी है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद मृतक कुलदीप सिंह पुत्र सुखदेव का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। माजरा थाना पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें