फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार करती रही दुल्हन, दुल्हा भटक गया रास्ता

विज्ञापन
bride groom hands
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)।
हम इंतजार करेंगे तेरा कयामत तक....! जी हां, फिल्मी तराने की भांति ही एक दुल्हन अपनी शादी के दिन दूल्हे का इंतजार करती रही। लग्न का समय निकल गया। न बारात पहुंची और न ही दूल्हा। आधी रात को निकली बारात दोपहर को ही दुल्हन के घर पहुंच पाई। मामला, शिलाई क्षेत्र का है। दरअसल, उत्तराखंड से आई बारात रास्ता भटक कर कई किलोमीटर आगे निकल गई। इस वजह से शादी में विलंब हो गया। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड से एक बारात शिलाई के क्षेत्र के एक गांव को निकली थी। आधी रात करीब तीन बजे उत्तराखंड से यह बारात निकली। सुबह तड़के लग्न का मुहूर्त था। लेकिन, बारात दुल्हन के यहां नहीं पहुंच सकी। लोग फूल मालाएं लेकर बारात के स्वागत को खड़े रहे। संपर्क करने पर पता चला कि उत्तराखंड से निकली बारात सुबह शिलाई तो पहुंची लेकिन, यहां से गांव के संपर्क मार्ग पर मुड़ने की बजाय बारात दूल्हे के साथ सीधा आगे निकल गई। द्राबिल पहुंचने पर ग्रामीणों को पूछा तो बारात वापस मुड़ी और तब कहीं जाकर गांव पहुंची। बताया जा रहा है कि बारात के पहुंचने से पहले लड़की वालों की तरफ से भोजन करवाना भी शुरू कर दिया गया था। दोपहर करीब दो बजे बारात गांव पहुंची। इसके बाद विवाह की रस्में निभाई गईं। बताया जा रहा है कि दुल्हन की विदाई का समय भी इस वजह से आगे खिसक गया है। अभी भी वहां पर विवाह की रस्में निभाई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें