पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संघ की बैठक पांवटा में हुई। इसकी अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष याम चंद गोयल ने की। उन्होंने कहा कि सरकार सेवानिवृत्त कर्मचारियों का 65, 70 व 75 आयु पूरा होने पर 5, 10 व 15 फीसदी भत्ता उनके मूल वेतन में शामिल करे। इस मौके पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए। सभी डीडीओ से आग्रह किया गया कि उनके कार्यालयों में सेवानिवृत्त अध्यापकों के जितने भी वित्तीय मामले लंबित हैं, उनका शीघ्र निपटारा किया जाए। सरकार का 8 फीसदी अंतरिम राहत और 3 फीसदी डीए के लिए आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर पूर्व शिक्षा उप निदेशक नीना कौशिक, श्याम चंद शर्मा, पीएल शर्मा, खजान सिंह, कैलाश शर्मा, मोहिंद्र सिंह, तारा चंद मेहता, मोहन सिंह, भूषण कुमार शर्मा नारंग, संतोष सैणी, रमेश खौसला, जसवीर कौर, मदन लाल ढींगरा, श्याम गोयल, रुकमणी देवी, विजय ताणा मौजूद रहे।