राजगढ़ के बड्डू साहिब में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
राजगढ़ (सिरमौर)। एटरनल विश्वविद्यालय बडू साहब के अकाल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें ड्रेक्सेल यूनिवर्सिटी अमेरिका ने भी सहयोग किया। सम्मेलन के प्रथम दिन देश के सात राज्यों चंडीगढ़, शिमला, मेघालय, लुधियाना, दिल्ली, श्रीनगर और जम्मू से आए नर्सिंग विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। डेेक्सेल यूनिवर्सिटी से डॉ. जिल बी देर्सतीणे, क्लीनिकल एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मैरी लू मक हग, क्लीनिकल असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कैरोलोकोपनीक और डॉ. जाने ग्रीन रयान ने भाग लिया। अकाल कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रधानाचार्या डॉ. रंजीत कौर ने सभी विशेषज्ञों का स्वागत किया। कलगीधर ट्रस्ट के संस्थापक एवं एटरनल विश्वविद्यालय के कुलपति बाबा इकबाल सिंह ने मुख्य अतिथि डॉ. राठी बाला चंद्रन तथा उनके साथ आए डॉ. अशोक कुमार का स्वागत किया। सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के करीब 400 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में नर्सिंग विशेषज्ञों ने नर्सिंग क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर प्रकाश डाला और पारिवारिक नर्सिंग की महत्वता को भी दर्शाया गया। कांफ्रेंस के पहले चरण में नर्सिंग क्षेत्र के अवसर पर चर्चा की गई। दूसरे चरण में एप्लीकेशन ऑफ नर्सिंग इन फॅमिली नर्सिंग पर प्रकाश डाला गया।