नौहराधार (सिरमौर)। शिमला संसदीय युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार कर नौहराधार क्षेत्र के देवमानल के अभिमन्यु, गवाही से करण अत्री और लानाचेता के सुरजीत सिंह को सचिव बनाया गया है। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ये नियुक्तियां की हैं। इन नियुक्तियों के लिए पदाधिकारियों ने मनीष ठाकुर का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसे बखूबी निभाया जाएगा। आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए युवा जीतोड़ मेहनत करेंगे।