फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक मिस्टर, निशा बनीं मिस फेयरवेल

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू में शनिवार को फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई। इसमें जमा एक और जमा दो के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा। सबसे पहले जमा एक की छात्राओं ने जमा दो की छात्राओं का स्कूल के मुख्य द्वार पर तिलक लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने साथियों और स्कूल के शिक्षकों को टाइटल देकर सम्मानित किया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इनमें अव्वल रहने पर निशा को मिस और अभिषेक को मिस्टर फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया। कविता को मिस और रितिक को मिस्टर पर्सनेलिटी का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने डीजे की धुनों पर जमकर नृत्य किया। प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने विद्यार्थियों को विद्यार्थी जीवन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्हें अपने जीवन में एक सफल नागरिक बनने की प्रेरणा भी दी। स्कूल से विदा होने वाले जमा दो के विद्यार्थियों को अपनी एकत्रित निधि से स्कूल को एक कैंपर और क्रॉकरी सेट भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें