फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 सवारियों से भरी मीनू कोच बस स्किड

विज्ञापन
विज्ञापन
40 सवारियों से भरी बस स्किड, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन

संगड़ाह (सिरमौर)। हरिपुरधार-बढ़ोल मार्ग पर मंदोड़ी गांव के समीप सवारियों से भरी एक निजी बस स्किड हो गई। मीनू कोच ट्रांसपोर्ट की यह बस सुबह करीब आठ बजे बढ़ोल से हरिपुरधार आ रही थी। मंदोड़ी गांव के समीप पहुंचते ही बस कीचड़ पर स्किड होकर सड़क से बाहर लटक गई। गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ से बस गहरी खाई में गिरने से बच गई। ऐसे में बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान बस में 40 सवारियां सवार थीं। कीचड़ पर स्किड हुई बस करीब चार घंटे वहीं फंसी रही। इसके चलते चार घंटे तक सड़क पर यातायात बाधित रहा। बस को इस स्थान से निकालने के लिए चालक और सवारियों ने भरसक प्रयास किए लेकिन, जब सारे प्रयास विफल रहे तो आखिर में जेसीबी मशीन को बुलाना पड़ा। जेसीबी ने बड़ी मुश्किल से इस स्थान से बस को बाहर निकाला। बस में सवार बढ़ोल पंचायत के उप प्रधान मोहनलाल शर्मा, पूर्व उपप्रधान जीत सिंह सहित अन्य यात्रियों ने बताया कि सड़क पर कई स्थनों पर चिकनी मिट्टी डाली गई है। इसके कारण कई स्थानों पर बसें और अन्य वाहन स्किड हो रहे हैं। इस सड़क का कार्य कर रही कंपनी के इंजीनियर राहुल कुमार ने बताया कि चिकनी मिट्टी को हटाकर जल्द इस सड़क पर गटका डाल दिया जाएगा, जिससे फिसलन का खतरा पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें