फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पच्छाद के ग्राम बनौना में खुलेगी उचित मूल्य की नई दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
पच्छाद विकास खंड के ग्राम बनौना में उचित मूल्य की नई दुकान खोली जाएगी। इसके लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। विभाग के जिला नियंत्रक मिलाप शांडिल ने बताया कि विकास खंड पच्छाद के ग्राम बनौना के डिपो होल्डर ने अपना त्याग पत्र दे दिया है। लिहाजा, ग्राम बनौना में नई उचित मूल्य की दुकान खोली जानी है। इसके लिए एकल नारी, महिलाओं की सहकारी सभा अथवा महिलाओं का कोई समूह, शारीरिक रूप से अपंग व्यक्ति जो उचित मूल्य की दुकान का कार्य ठीक प्रकार से करने सक्षम हो, पूर्व सैनिक व शिक्षित बेरोजगार व्यक्ति जिसके परिवार से कोई भी सदस्य नियमित रोजगार में न हो, ग्राम पंचायत सहकारी सभाओं से उचित मूल्यों की दुकान आवंटन के लिए आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि प्रार्थी अपना आवेदन निर्धारित प्रपत्र या साधे कागज पर 25 नवंबर तक जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नाहन कार्यालय में आवेदन कर सकता है। इसके बाद कोई भी आवेदन या दस्तावेज स्वीकार नहीं होगा। उन्होंने बताया कि आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक है। आवेदन पत्र के साथ मैट्रिक का प्रमाण पत्र, वित्तीय स्थिति से संबंधित दस्तावेज जिसमें कम से कम एक लाख रुपये धन होना अनिवार्य है, आवेदक शिक्षित बेरोजगार होने की स्थिति में स्वयं अथवा परिवार के किसी भी सदस्य के नियमित रोजगार में न होने संबंधी प्रमाण पत्र और दुकान की उपलब्धता एवं भंडारण क्षमता संबंधी दस्तावेज की सत्यापित प्रतियां संलग्न की जानी अनिवार्य है। इसके बिना आवेदन अस्वीकृत/रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उच्च शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र यदि आवेदक बीपीएल/एससी/ओबीसी/एसटी परिवार से संबंध रखता है तो इस संदर्भ में प्रमाण पत्र पूर्व सैनिक प्रमाण पत्र, अपंगता प्रमाण पत्र, यदि आवेदक उसी वार्ड का है जिसमें उचित मूल्य की दुकान खोली जानी प्रस्तावित है तो इस संबंध में ग्राम पंचायत द्वारा जारी प्रमाण पत्र, विधवा/एकल नारी से संबंधित दस्तावेज जो भी उपलब्ध हो संबंध सत्यापित/स्वंय सत्यापित छायाप्रतियां भी आवेदन पत्र के साथ संलग्न की जानी अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें