फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. प्रमोद पारीक को चुना प्रांतीय संगठन महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. प्रमोद को चुना प्रांतीय संगठन महामंत्री
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। प्रदेश आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ के राज्य स्तरीय चुनाव में सिरमौर के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद पारीक को प्रांतीय संगठन महामंत्री चुना गया। जबकि, सिरमौर के ही डॉ. आदेश गोयल को प्रांत कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। डॉ. राजकुमार शर्मा को प्रदेश कार्य कारिणी का सदस्य बनाया गया। सिरमौर महासंघ के जिला महासचिव डॉ. शरद त्रिवेदी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि महासंघ की राज्य कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को ऊना की हिमोत्कर्ष महिला महाविद्यालय में हुए, जिसमें सभी जिलों से 120 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें