फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ के तबादला आदेश रोकने की सिफारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीओ के तबादला आदेश रोकने की सिफारिश
विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)। विकास खंड राजगढ़ के प्रधान और उपप्रधानों की बैठक में खंड विकास अधिकारी का स्थानांतरण रोकने का प्रस्ताव पारित किया गया है। प्रधान परिषद के प्रधान बाबूराम शर्मा की अध्यक्षता में बैठक में प्रधानों और उपप्रधानों ने एकजुटता दिखाते हुए सरकार से खंड विकास अधिकारी राजगढ़ का तबादला न किए जाने की सिफारिश की। साथ ही इस मसले पर पारित किए गए प्रस्ताव की प्रति पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप को भी सौंपी। बाबूराम ने कहा कि विकास खंड अधिकारी केडी कश्यप का राजगढ़ में कार्यकाल अभी पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बीडीओ ने पंचायतों के समान विकास में योगदान दिया है। लिहाजा, उनके तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से रोके जाने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें