प्रीतिका और रोहित बने कॉलेज कैंपस अध्यक्ष
एनएसयूआई की बैठक में सीएससीए चुनाव की बहाली की मांग
पांवटा साहिब (सिरमौर)। एनएसयूआई ने पांवटा कॉलेज में बैठक आयोजित कर सीएससीए चुनाव बहाल करने की मांग उठाई है। इस दौरान एनएसयूआई पांवटा कॉलेज इकाई का चुनाव हुआ। इसमें सर्वसम्मति से रोहित सबलाईक तथा प्रीतिका ठाकुर को कैंपस अध्यक्ष चुना गया है। कॉलेज में प्रवेश सत्र समाप्त होने पर एनएसयूआई की यह प्रथम बैठक थी। बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त एनएसयूआई प्रदेश सचिव अमित ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के हितों के मुद्दों को प्रदेश सरकार तक पहुंचाना है। चुनाव से पहले भाजपा ने अपने घोषणापत्र में छात्रों की दो मुख्य समस्याओं को अपनी एजेंडे में रखा था। इसमें कहा गया था कि सरकार बनते ही सीएससीए चुनाव बहाल होंगे। रूसा सिस्टम को भी समाप्त करेंगे। अब, सरकार ने सेमेस्टर सिस्टम को हटाकर सिर्फ वार्षिक परीक्षा रखी हैं। विद्यार्थियों पर आठ विषयों का अधिक बोझ डाल दिया है। शुक्रवार को हुई बैठक में एनएसयूआई की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से रोहित सबलाईक को कैंपस अध्यक्ष, ऋषभ शर्मा, सचिन शर्मा, विशाल चौहान और अरुण राणा को कैंपस उपाध्यक्ष, रोशन, धीरज सबलाईक, निशांत चौहान, संजय धीमान तथा राहुल मड़ग्वाल को महासचिव चुना। वहीं, लोकेश पुंडीर, संजय चौहान,रूपेंद्र राणा, अंकुश चौहान, पारस चौहान, विशाल चौहान, शुभम, विवेक कपूर, केतन शर्मा और राहुल चौहान को कैंपस सचिव बनाया गया। वहीं, छात्रा वर्ग में प्रीतिका ठाकुर को कैंपस अध्यक्ष, विजेता चौहान, वंदना चौहान, वर्षा तोमर और मनीषा ठाकुर को कैंपस उपाध्यक्ष चुना गया है। काजल और प्रिया को महासचिव, शीतल ठाकुर, प्रतिभा, रोमिका ठाकुर और शिवानी भारद्वाज को कैंपस सचिव नियुक्त किया गया है। बैठक में प्रदेश सचिव अमित ठाकुर, पूर्व कैंपस अध्यक्ष रविंद्र ठाकुर, वरिष्ठ छात्र नेता प्रभात चौहान और सचिन ठाकुर समेत छात्र नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।