फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन में नारग में स्टाफ न दिया तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
नारग कालेज में प्राध्यापकों के रिक्त पदों को लेकर पूर्व विस अध्यक्ष गंगूराम मु साफिर के नेतृत्व में नारेबाजी करते अभिभावक। - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। नारग कॉलेज में रिक्त पदों को लेकर अभिभावकों की बैठक नारग में हुई। इस दौरान पूर्व विस अध्यक्ष गंगूू राम मुसाफिर भी मौजूद रहे। बैठक में नारग कॉलेज में स्टाफ की कमी को लेकर चर्चा की गई। अभिभावकों ने दो टूक शब्दों में सरकार को चेतावनी दी कि यदि पांच दिन के अंदर कॉलेज में स्टाफ की व्यवस्था नहीं की तो वे सभी आंदोलनरत हो जाएंगे। बैठक के बाद अभिभावकों ने कांग्रेस नेता के नेतृत्व में हुंकार रैली भी निकाली। गंगूराम मुसाफिर ने कहा कि कॉलेज में 33 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है लेकिन प्राध्यापक न होने के कारण विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में जाता दिख रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल है। स्कूल और कॉलेजों में अध्यापक नहीं है। अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं। इससे लोगों और विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने पांच दिन के अंदर स्टाफ नहीं दिया तो 15 पंचायतों के लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। इस अवसर पर देवेंद्र शास्त्री, मुनी लाल पंवार, बेली राम शर्मा, पूनम पवार, हितैषिका और सदानंद समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें