फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टमाटर और अदरक का लाभकारी समर्थन मूल्य मांगा

विज्ञापन
टमाटर
विज्ञापन
संगड़ाह (सिरमौर)। किसान सभा की संगड़ाह इकाई ने क्षेत्र की प्रमुख नकदी फसल टमाटर, लहसुन और अदरक का लाभकारी समर्थन मूल्य देने की मांग की है। अपनी मांगों को लेकर सभा की बैठक वीरवार को हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमेश वर्मा ने की। इस दौरान संगड़ाह इकाई के अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान सभी सदस्यों ने टमाटर कौड़ियों के भाव बिकने पर गहरा रोष प्रकट किया। रमेश वर्मा ने कहा कि अदरक के उत्पादन के दौरान भी हर साल इसके रेट गिर जाते हैं। आढ़ती फसल को स्टोर कर लेते हैं और बाद में दाम बढ़ जाते हैं। किसानों की फसल हर साल लागत मूल्य से भी कम दामों में बिकती है। उन्होंने कहा कि नेताओं के दावों के बावजूद क्षेत्र में कोल्ड स्टोर और कृषि आधारित उद्योग नहीं लग पाया है। जिला अध्यक्ष रमेश वर्मा तथा संगड़ाह इकाई के प्रधान जोगिंद्र सिंह, लायक राम, कुंदन सिंह, सुरेश, रामस्वरूप और पूर्ण चंद ने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर नौ अगस्त को प्रदेश इकाई केे आह्वान पर उपमंडल स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें