हरिपुरधार क्षेत्र की द्यूड़ी खड़ाह में मरीजों की आंखों की जांच करते चिकित्सक। स्रोत: अस्पताल
सचित्र
डयूड़ी खड़ाह में 110 लोगों की स्वास्थ्य जांच
नाहन (सिरमौर)। हरिपुरधार क्षेत्र के दयूड़ी खड़ाह में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में 110 रोगियों की आंखों और सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में श्री साईं अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञ संजय कुमार ने मरीजों की आंखों की जांच की और परामर्श भी दिया। इसके साथ-साथ मेडिकल अफसर डॉ. आदर्श पुंडीर ने स्थानीय लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान मरीजों के शुगर और बीपी टेस्ट भी निशुल्क किए गए।