फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विल्ला राउंड में पुलिस जवानों का रोड मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। लोकसभा चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए हर महकमा अलर्ट हो गया है। पुलिस महकमे ने भी अपने जवानों को चुस्त-दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। इसके तहत सोमवार को नाहन के करीब 80 महिला और पुलिस कर्मचारियों ने नाहन की मुख्य सैरगाह विल्ला राउंड में रोड मार्च किया। इतना ही नहीं, जवानों का स्टेमिना चेक करने के लिए जवानों को दौड़ाया भी गया। जवानों को जंगल से नीचे टांडा गांव तक दौड़ाया गया। एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस जवानों को सतर्क रहने और स्ट्रेंथ करने के लिए यह रोड मार्च किया गया। लोकसभा चुनाव के लिए पुलिस जवान कितने मुस्तैद हैं, इसके लिए भी यह रोड मार्च जरूरी था। उन्होंने कहा कि परेड के बाद हथियारों से लैस होकर जवान विल्ला राउंड पहुंचे। यहां से जंगल के रास्ते टांडा गांव पहुंचे और फिर वापस लौटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें