फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला में शिवानी और प्रेमचंद अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। राजकीय उच्च पाठशाला मंडलाहां में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। मुख्य अध्यापक अयूब खान की अगुवाई में ये प्रतियोगिताएं वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग के आधार पर हुईं। इसके अंतिम परिणामों में चित्रकला के वरिष्ठ वर्ग में दसवीं की शिवानी ने पहला, नौवीं की पार्वती ने दूसरा, जबकि दसवीं की रीता ने तीसरा स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में आठवीं की प्रेमचंद ने पहला और सातवीं के अक्षय ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार नारा लेखन के वरिष्ठ वर्ग में दसवीं की कविता ने पहला, नौवीं की अंजलि ने दूसरा और दसवीं की पूजा ने तीसरा स्थान हासिल किया। नारा लेखन के कनिष्ठ वर्ग में आठवीं की सरिता ने पहला, आठवीं के अनिकेत ने दूसरा और सातवीं की संगीता ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के अंत में मुख्य अध्यापक अयूब खान ने विजेता और उप विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें