फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से रिहायशी मकान और गोशाला जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा उपमंडल की ग्राम पंचायत हरिपुरखोल के लोहगढ़ गांव में अग्निकांड से लाखों की क्षति हुई है। आग से कच्चा रिहायशी मकान और गोशाला जलकर राख हो गई। फायर विभाग की टीम ने देर रात को गांव पहुंच कर ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया। एसडीएम पांवटा ने स्थानीय क्षेत्र के पटवारी को क्षति रिपोर्ट तैयार कर भेजने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित परिवार को प्रशासन ने 10 हजार फौरी सहायता प्रदान की है। नाहन विधानसभा और पांवटा उपमंडल क्षेत्र के हरिपुरखोल पंचायत के ग्राम लोहगढ़ निवासी यामिन का रिहायशी कच्चा मकान और गोशाला आग से राख हो गई। बुधवार देर शाम को अचानक आग भड़की। देखते ही देखते यामिन का रिहायशी मकान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। अग्निशमन केंद्र पांवटा के प्रभारी प्रेमचंद चौधरी ने कहा कि देर रात को सूचना मिलते ही मौके पर दो टीमें रवाना हो गईं। लेकिन, गांव तक पहुंचने के लिए फायर विभाग वाहन के लिए सड़क नहीं थी। इसके चलते छोटे वाहन के माध्यम से मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया गया। आग को आसपास रिहायशी मकानों तक फैलने से बचा लिया गया। आग से एक लाख से अधिक की क्षति आंकी गई है। उधर, एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा ने पुष्टि की है। एसडीएम ने कहा कि पुलिस और फायर स्टेशन की टीमें रात को ही मौके पर पहुंच गई थीं। प्रभावित परिवार के अस्थायी तौर पर पुनर्वास की व्यवस्था की गई है। प्रभावित परिवार को फौरी राहत के रूप में 10 हजार की राशि मौके पर प्रदान की गई। आग की घटना से क्षति रिपोर्ट मंगवाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें