फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल को श्रद्धांजलि, आज बंद रहेगा सिरमौर

विज्ञापन
अटल बिहारी - फोटो : SELF
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से सिरमौर के लोग आहत हुए हैं। पूरे जिले में शोक की लहर छा गई है। व्यापार मंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए सिरमौर बंद का आह्वान किया है। वहीं, भाजपा भी शनिवार को उनके निधन पर हिंदू आश्रम में शोक सभा आयोजित करेगी। पूर्व प्रधानमंत्री का सिरमौर से गहरा नाता रहा है। नब्बे के दशक में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री सिरमौर आए थे। यहां उन्होंने एक साथ दो जनसभाएं की थीं। अब लोग उस जनसभा की स्मृतियों को याद कर रहे हैं। शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के चलते सिरमौर के बाजार बंद रहेंगे। पूरे सिरमौर के व्यापारिक प्रतिष्ठानों को लोग बंद रखेंगे। जिला भाजपा के अध्यक्ष विनय गुप्ता ने अटल के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि अटल को भुलाया नहीं जा सकता। देश ने महान सपूत खोया है। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को सिरमौर के बाजार बंद रहेंगे। उन्होंने कारोबारियों से बाजार बंद रखने की अपील की है। व्यापार मंडल के प्रधान प्रकाश जैन ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए शुक्रवार को नाहन बाजार बंद रहेगा। उन्होंने जिले के अन्य बाजार भी बंद रखने की कारोबारियों से अपील की है। उन्होंने बताया कि शनिवार को हिंदू आश्रम नाहन में व्यापार मंडल की शोकसभा भी रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें