फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरूवाला में मातृ वंदना योजना पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरुवाला में मातृ वंदना योजना पर किया जागरूक
विज्ञापन

राजपुर (सिरमौर)। बाल विकास परियोजना अधिकारी पांवटा कार्यालय ने मंगलवार को पुरुवाला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। यह शिविर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत लगाया गया। इसमें सीडीपीओ रूपेश तोमर के निर्देशानुसार पर्यवेक्षक आशा तोमर और रामदेई शर्मा ने सभी वृत्त केंद्रों की कार्यकर्ताओं को मातृ वंदना योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं का आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकरण होना बहुत जरूरी है। केंद्र में पंजीकरण से पहले उसके टीकाकरण कार्ड की जांच जरूरी है तभी लाभार्थी पहली और दूसरी किस्त की हकदार होगी। तीसरी किस्त जब बच्चे के टीकाकरण का प्रथम चरण पूरा होगा, तभी मिलेगी। इस अवसर पर पुरुवाला, फूलपुर, भूंगनरी, सिंघपुरा, गोरखुवाला, डोरियोंवाला आदि विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें