फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की खूबसूरती पर कुछ ऐसे फिदा हुए सचिन

Sat, 18 May 2013 04:44 PM IST
धर्मशाला/मोहिंद्र सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आईपीएल मैच खेलने पहुंचे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर धर्मशाला की वादियों पर फिदा हो गए हैं।
विज्ञापन


एचपीसीए के द पवेलियन होटल में ठहरे सचिन तेंदुलकर ने अपने सहयोगी खिलाड़ियों से धौलाधार की पहाड़ियों की खूबसूरती की जमकर तारीफ की।

धौलाधार की पहाड़ियों पर फिदा सचिन ने धर्मशाला की खूबसूरती को कैमरे में कैद भी किया।

तेंदुलकर ने धौलाधार की खूबसूरती के कुछ फोटोग्राफ अपने मोबाइल से मुंबई में बैठे अपने दोस्तों को भी पोस्ट किए।

शुक्रवार शाम को क्रिकेट स्टेडियम में बॉलिंग प्रैक्टिस के बाद सचिन तेंदुलकर ने मैदान के साथ धौलाधार पहाड़ियों की फोटोग्राफी की।

उन्होंने टीम के फोटोग्राफर से मैदान में धौलाधार की पहाड़ियों के साथ फोटो भी खिंचवाए।

एचपीसीए अध्यक्ष एवं बीसीसीआई के संयुक्त सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा कि मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर धौलाधार की पहाड़ियों के मुरीद हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि सचिन तेंदुलकर ने धर्मशाला की खूबसूरती की जमकर तारीफ की है। सचिन ने धर्मशाला की खूबसूरती को कैमरे में कैद कर मुंबई में अपने दोस्तों के साथ शेयर भी किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें