फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शेगनी के युवाओं ने रोपे बांज के 50 पौधे

विज्ञापन
शेगनी में पौधारोपण करते गोट ग्रुप के कार्यकर्ता| स्त्रोत: संगठन
विज्ञापन
निरमंड (कुल्लू)। विकास खंड निरमंड के ग्रुप ऑफ एक्टिव थिंकर्स क्लब ने शेगनी में पौधरोपण अभियान चलाया। अभियान की अध्यक्षता क्लब के संस्थापक रोहित ठाकुर ने की। क्लब ने बांज के 50 पौधे रोपे। संस्थापक रोहित ठाकुर ने कहा कि बांज हिमालयी क्षेत्रों का एक अत्यंत महत्वपूर्ण वृक्ष है, जो जल स्रोतों के संरक्षण, भूजल स्तर बनाए रखने, मिट्टी के कटाव को रोकने और पर्यावरणीय संतुलन स्थापित करने में अहम भूमिका निभाता है। गोट क्लब ने प्रदेश के युवाओं से भी अपील की कि वे अपने क्षेत्रों में मानसून के दौरान अधिक से अधिक स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाकर उनकी देखभाल करें, जिससे भविष्य की पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। क्लब के सदस्यों ने अभियान की सफलता के लिए वन परिक्षेत्र अधिकारी निथर सतपाल का विशेष आभार व्यक्त किया। इस मौके पर क्लब के सदस्य समर, सक्षम, मुकुल, सुधांशु और रितेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें