फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खनेरी के पास 18.07 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब और रामपुर के युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-पांच पर गश्त के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई, एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर के खनेरी में शनिवार रात को पुलिस ने पंजाब और रामपुर के दो युवकों को 18.07 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना रामपुर में दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। रामपुर थाना की पुलिस टीम शनिवार रात करीब 8:45 बजे एनएच-पांच पर खनेरी अस्पताल के पास गश्त पर थी। इस दौरान दो युवकों से चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान पंजाब के संगरूर जिला के मूनक तहसील, मक्कर साहिब निवासी 23 वर्षीय गौरव और शिमला जिला के रामपुर के धारगौरा, शाह गांव निवासी 29 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रामपुर थाने में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें