फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: युवाओं ने मैराथन में दौड़ लगाकर दिया फिट इंडिया का संदेश

विज्ञापन
भड़ावली पंचायत के मतरेवल में मेराथन दौड़ को हरि झंडी दिखाकर रवाना करते डीएफओ गुरहर्ष सिंह। स्रो
विज्ञापन
. मतरेवल में नारायण स्पोर्ट्स फेस्टिवल के तहत किया आयोजन
विज्ञापन

. नशे से दूर रहने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नारायण स्पोर्ट्स फेस्टिवल के तहत रविवार को भड़ावली पंचायत के मतरेवल में मैराथन का आयोजन किया गया। वन मंडल अधिकारी रामपुर गुरहर्ष सिंह ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतियोगिता में शिमला से पहुंचे खिलाड़ियों समेत रामपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने दौड़ लगाकर फिट इंडिया का संदेश दिया। आयोजक कमेटी के अध्यक्ष साहिल मेहता ने कहा कि मैराथन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। इसके अलावा युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इसके अलावा ट्रेल रनिंग और मैराथन जैसी गतिविधियों के माध्यम से क्षेत्र में पर्यटन और साहसिक खेलों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है और वे सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित होते हैं। इस अवसर पर भड़ावली पंचायत के प्रधान कृष्ण गोपाल, बुशहर बॉक्सिंग क्लब रामपुर के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा और दिग्विजय मेहता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें