फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बोनिंग सारिंग और थेमगांरग में युवाओं ने रोपे देवदार के पौधे

विज्ञापन
बोनिंग सारिंग में युवक मंडल के सदस्य पौधारोपन करते हुए।स्त्रोत  जागरूक पाठक
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बोनिंगा सारिंग और थेमगारंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण अभियान चलाया। बूथ के युवाओं, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान युवाओं ने देवदार के करीब 50 पौधे रोपे। अभियान में वन विभाग ने भी सहयोग दिया। इस मौके पर भाजपा जिला किन्नौर के उपाध्यक्ष भीष्म सिंह, कल्पा पूर्व मंडल अध्यक्ष परविंद्र नेगी, वरिष्ठ कार्यकर्ता पदम भूषण, चंद्र किशोर, बूथ अध्यक्ष सोयम प्रकाश, भाजपा सांगला मंडल आईटी संयोजक हितेश पुजारी, पूर्व बूथ अध्यक्ष सुनील नेगी और वन विभाग से दिव्य भूषण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें