पीजी कॉलेज रामपुर में संविधान दिवस पर आयोजित गतिविधियों में भाग लेते छात्र छात्राएं। स्रोत : कॉ
रामपुर कॉलेज में युवा संसद का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में राजनीति शास्त्र विभाग की विधायनी संघ ने एकता थीम पर संविधान दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. टीडी वर्मा बतौर मुख्यअतिथि और प्रो. राजेश नेगी वशिष्ठ अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन और छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। राजनीतिक विभाग के प्रो. कमलेश ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में भाषण, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, निबंध लेखन और शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में वितर्ष ठाकुर प्रथम रहे। इसके अलावा भूशंत ठाकुर द्वितीय, स्नेहा भारती और मुस्कान ने तृतीय स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अदिति मेहता ने पहला स्थान हासिल किया। लक्ष्मी ने दूसरा और शीतल ने तीसरा स्थान पाया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में अनन्या प्रथम स्थान पर रहीं। मानसी द्वितीय स्थान, अनामिका और डिंपल ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में एरिस्टोटल ग्रुप ने पहला स्थान, कार्ल मार्क्स ने द्वितीय स्थान और प्लेटों ग्रुप ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में राजनीति शास्त्र विभाग के विद्यार्थियों ने युवा संसद का आयोजन किया। युवा संसद में विद्यार्थियों ने संसद की कार्यवाही के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने कहा कि हमें अपने संविधान का सम्मान करना चाहिए। भारतवासी होने के नाते अपने देश के प्रति सम्मान एवं संविधान के प्रति सम्मान होना आज की युवा पीढ़ी के लिए बहुत आवश्यक है, युवा ही आने वाले समय का नेता बनेगा। विद्यार्थियों ने शास्त्रीय नृत्य, बुशहरी नाटी, समूह नृत्य, एकल नृत्य और लघु नाटक सहित अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। राजनीति शास्त्र विभाग की सहायक प्रो. हेमलता ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया।