ठियोग के क्यार स्कूल में आयोजित युवा संसद में उठे विकास, शिक्षा, कर्मचारी और पेड़ कटान के मुद्द
क्यार स्कूल में विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर युवा संसद का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला क्यार में विद्यार्थियों के लिए युवा संसद के शीतकालीन सत्र का आयोजन किया गया। इस युवा संसद में विकास, शिक्षा, कर्मचारी और पेड़ कटान जैसे प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हुई और समस्याओं के समाधान को लेकर विद्यार्थियों ने अपना पक्ष रखा। सत्र में मुख्य मुद्दा राज्य का सर्वांगीण विकास किस तरह किया जाए, रहा। समाज की मुख्य समस्याएं, बेरोजगारी, कर्मचारी मुद्दा, विपक्ष की कर्मचारी विरोधी नीति और प्रदेश में आई आपदा से निपटने के लिए सरकार के क्या प्रयास रहे, इसके बारे में जानकारी दी गई। प्रदेश में शिक्षा और पेड़ कटान से संबंधित कई प्रश्न भी युवा संसद में उठे, जिसका विद्यार्थियों ने जवाब दिया। इस युवा संसद के सत्र की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य सरिता मेहता ने की। सत्र का आयोजन राजनीतिक विषय की प्रवक्ता वंदना शर्मा ने किया।