फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भूमिहीन किसानों-बागवानों के पक्ष में उतरा युवा संगठन

विज्ञापन
चौपाल में छोटे किसानों की बेदखली के विरोध में एसडीएम के माध्यम से सरकार को  ज्ञापन सौंपते युवक
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल में वन विभाग की ओर से कब्जे की जमीन से किसानों-बागवानों की बेदखली की जा रही है। वन विभाग के निशाने पर वही लोग आ रहे हैं, जो अपने लिए न्यायिक लड़ाई लड़ने में समक्ष नहीं हैं। भूमिहीन किसानों-बागवानों के पक्ष में युवा संगठन उतर आया है। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर युवा संगठन ने कहा बड़े लोगों के कब्जों को अनदेखा किया जा रहा है और गरीब व भूमिहीन लोगों को बेदखल किया जा रहा है। युवाओं ने इसे गरीबों और भूमिहीन लोगों पर अत्याचार बताया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि यदि इसको समय पर नहीं रोका गया, तो इसके सरकार को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। चौपाल के युवा आशीष जिंटा शिव लाल भोटा, मनोज गाजटा, दिनेश, विनोद कुमार, सोहन लाल और विरेंद्र कुमार ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि इसके विरोध में चौपाल के युवाओं को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। युवाओं ने मांग की है कि भूमिहीन किसानों-बागवानों पर लगातार हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वन संरक्षण अधिनियम, 1980 में संशोधन किया जाए, जिससे भूमिहीन छोटे व गरीब किसानों-बागवानों को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सरकार की ओर से लगातार हो रही भूमिहीन किसानों-बागवानों की बेदखली को नहीं रोका जाता है, तो वह आने वाले समय में सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें