रामपुर की बाहली पंचायत में युवाओं ने सफाई अभियान चलाकर एकत्र किया कचरा। संवाद
साफ-सफाई कर स्वच्छ समाज निर्माण का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की बाहली पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत युवाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छता अभियान में नेहरा और बाहली के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। युवाओं ने श्रमदान कर गांव में स्वच्छता का संदेश दिया और लोगों को सामूहिक सहभागिता के माध्यम से गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्रेरित किया। इस पहल के माध्यम से युवाओं ने संदेश दिया कि एकजुट होकर किए गए प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। युवाओं ने कहा कि स्वच्छता अभियान चलाना ही उद्देश्य नहीं, बल्कि युवाओं को एक मंच पर एकजुट कर गांव के विकास, सामाजिक जागरूकता और जनहित के कार्यों में भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने पंचायत प्रधान बीना मेहता और उपप्रधान सोनू भलूनी का आभार व्यक्त किया। युवाओं ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों का सहयोग उन्हें समाजसेवा और गांव की बेहतरी के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने भविष्य में भी स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता और ग्रामीण विकास से जुड़ी गतिविधियों को जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।