कोटखाई (रोहड़ू)। नव युवा मंडल भड़ेच के सदस्यों ने रविवार को जल भंडारण टैंक की साफ-सफाई की। युवकों ने टैंक की सफाई कर स्वच्छता का संदेश भी दिया। इस दौरान जल भंडारण टैंक में बहुत गंदगी पाई गई। युवक मंडल ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम में युवा मंडल भडेच के सुरेश शर्मा, गोपाल शर्मा, महेंद्र, नरेंद्र चौहान, गीता राम, दिनेश, संदीप और संजू ने योगदान दिया।