फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुमारहट्टी में युवा मोर्चा ने किया शक्ति प्रदर्शन, संगठन को मजबूती का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारहट्टी में युवा मोर्चा ने किया शक्ति प्रदर्शन, संगठन को मजबूती का संकल्प
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने के उपलक्ष्य में मंगलवार को कुमारहट्टी में रणजीत की अध्यक्षता में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुन्नी शुक्ला, प्रदेश महामंत्री सुशील कदशोल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित भारद्वाज का अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश नेतृत्व ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश में संगठनात्मक विस्तार, युवाओं को राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ने तथा आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।इस अवसर पर जिला सोलन सहकारिता प्रकोष्ठ के सह-योजक यशपाल ठाकुर, युवा मोर्चा धर्मपुर मंडल अध्यक्ष मोहित शर्मा, सोलन ग्रामीण अध्यक्ष मंगलेश, युवा मोर्चा कंडाघाट मंडल अध्यक्ष कार्तिक ठाकुर सहित दिनकर कुमार, अरुण महत, चिराग मेहता, मोंटी, विनय, धीरज एवं बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें