रामपुर बुशहर। रामपुर में मंगलवार रात को पुलिस ने एनएच-पांच के साथ लगती वर्षाशालिका के पास पंजाब के युवक को 20.630 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना रामपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। रामपुर थाना की पुलिस की टीम मंगलवार को गश्त पर थी। इस दौरान रामपुर के ल्हासा स्थित वर्षाशालिका के समीप एक युवक पुलिस को संदिग्ध अवस्था में मिला। पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो युवक डर गया। पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से 20.630 ग्राम चिट्टा और 330 रुपये नकद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर आरोपी पंजाब के 28 वर्षीय शिवम कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस थाना रामपुर पहुंचाया। यहां उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस आरोपी से पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह चिट्टा कहां से लेकर आया और किसे इसकी सप्लाई की जानी थी। पुलिस नशे के इससे नेटवर्क जुड़े दूसरे लोगों की भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।