फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुठार में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ठियोग( रामपुर)। देहा पुलिस चौकी के कुठार में रविवार देर शाम को एक गाड़ी नाले में जा गिरी। इस दुर्घटना में ठियोग के शाया गांव के 23 वर्षीय युवक सुभम की मौत हो गई। वह अपने घर का इकलौता चिराग था। जानकारी के अनुसार, शुभम अपने घर से शाम साढ़े छह बजे किसी काम से निकला था। कुठार में उसकी गाड़ी एच पी 09सी 4277 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक के शव को कब्जे में लिया और ठियोग के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ ने बताया कि इस हादसे में एक युवक की मौत हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें