फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा में गिरने से एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने पीड़ित परिवार को 20 हजार की फौरी राहत राशि की जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा ( रोहड़ू)। नेरवा बाजार के बीचोबीच एक भवन की तीसरी मंजिल से गिर कर एक युवक की मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब साढ़े बारह बजे युवक नेरवा बाजार की एक इमारत की रेलिंग से गिरकर नेरवा-शिमला मुख्य मार्ग पर आ गिरा। युवक के गिरने की आवाज सुन कर बाहर निकले पड़ोसियों ने तुरंत नेरवा पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मृतक को गाड़ी में डालकर सिविल अस्पताल नेरवा पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त संदीप पुत्र मोहन लाल, आयु 35 वर्ष, निवासी गांव कुटांगण, पंचायत व डाकघर थरोच, तहसील नेरवा के रूप में हुई है। मृतक नेरवा में शराब के ठेके में बीते कई वर्षों से कार्य करता था। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। स्थानीय प्रशासन की ओर से तहसीलदार नेरवा कुश कुमार ने 20 हजार रुपये की राशि तत्काल सहायता के रूप में प्रदान की है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को कलमबंद करवाए बयानों में किसी पर शक शुबहा नहीं जाहिर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें