फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: युवाओं ने सीमावर्ती क्षेत्रों की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर किया मंथन

विज्ञापन
किन्नौर जिले के चांगो में वाईब्रेंट विलेज कार्यक्रम के प्रस्तुति देतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
आईटीबीपी पोस्ट चांगो में सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। मेरा युवा भारत, हिमाचल प्रदेश युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सहयोग से भारत-वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पांचवें दिन आईटीबीपी पोस्ट चांगो में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मलिंग, धार चांगो, धार चांगो निचला और शलखर गांवों के युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान युवाओं ने सीमावर्ती क्षेत्रों के महत्व, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर मंथन भी किया। कार्यक्रम में 19वीं बटालियन आईटीबीपी के अधिकारियों, उप कमांडेंट देशराज, माई भारत हिमाचल प्रदेश के राज्य निदेशक ध्रुव डोगरा, जिला युवा अधिकारी किन्नौर शुभम चंद्रन सहित अन्य वक्ताओं ने प्रतिभागियों को विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका, सीमावर्ती क्षेत्रों के महत्व और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर विचार साझा किए। सांस्कृतिक संध्या के दौरान प्रतिभागियों ने आकर्षक गायन प्रस्तुतियां, कविता पाठ और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं, स्थानीय महिला मंडलों और प्रतिभागियों ने पारंपरिक नृत्यों के माध्यम से किन्नौर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम ने उन्हें सीमावर्ती क्षेत्रों के जीवन, संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को निकट से समझने का अवसर प्रदान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें