रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश गोयल किन्नौर ने युवा स्वास्थ्य जागरुकता पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस का शुभारंभ किया। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर सिंह ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। नियमित स्वास्थ्य जांच और एचआईवी रोकथाम के महत्व पर प्रकाश डाला। इस पहल के तहत 37 एचआईवी परीक्षण किए गए, जिनमें से सभी नकारात्मक परिणाम आए। डॉ. सुधीर ने प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की और युवाओं में स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की प्रतिबद्धता दोहराई।