फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: युवा कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च निकाला

विज्ञापन
युवा कांग्रेस विधानसभा आनी के अध्यक्ष विजय ठाकुर की अगुवाई में नित्थर उपतहसील के ग्राम पंचाय
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर के कुठेड़ गांव में युवा कांग्रेस विधानसभा आनी के अध्यक्ष विजय ठाकुर की अगुवाई में युवा कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। युवा कांग्रेस ने आतंकी हमले की निंदा की और सरकार से मांग की है कि इसका कड़ा जवाब दिया जाए। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ आज देश का हर एक नागरिक, राजनीतिक दल एकजुटता के साथ देश की सेना और सरकार के साथ खड़ा है। सरकार से मांग रखी है कि सीमा पार से हो रहीं साजिशों और आतंकी सरगनाओं को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। कैंडल मार्च में दलीप ठाकुर, राजेश ठाकुर, रोनी, रोनू ठाकुर, विनोद, कबीर, रजत, राहुल, उमेश, सतीश, नील और रवि सहित कई अन्य युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें